नई दिल्ली। बिहार में एनडीए ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बीजेपी, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने 40 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है।
बिहार बीजेपी के बड़े चेहरे शाहनवाज हुसैन का टिकट इस बार कट गया है। इसके अलावा बीजेपी ने पिछली बार नवादा से सांसद बने गिरिराज सिंह को बेगूसराय से मैदान में उतारा है। साथ ही बीजेपी ने प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का टिकट काट दिया गया है। यह सीट जेडीयू के खाते में चली गई है। एनडीए ने सिर्फ एक मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, वह भी जेडीयू ने अपने कोटे से किशनगंज सीट से महमूद अशरफ को टिकट दिया है।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार में भाजपा ने अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ सीट बंटवारा कर लिया है। आज एनडीए बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बता दें कि एनडीए के तीन दलों के बीच पहले ही समझौता हो चुका था, जिसके अनुसार भाजपा और जदयू 17—17 सीटों पर जबकि लोजपा छह सीट पर चुनाव लड़ेंगी।
किसे कहां से मिला टिकट
पश्चिम चंपारण-संजय जयसवाल
पुर्वी चंपारण– राधा मोहन सिंह
मुजफ्फरपुर-अजय निषाद
महराजगंज– जनार्दन सिग्रीवाल
शिवहर-रमा देवी
मधुबनी– अशोक कुमार यादव
दरभंगा– गोपाल सिंह ठाकुर
उजियारपुर– नित्यानंद राय
बेगूसराय– गिरिराज सिंह
पटना साहिब– रविशंकर प्रसाद
पाटलिपुत्र-राम कृपाल यादव
आरा– आर के सिंह
बक्सर– अश्विनी चौबे
सासाराम– छेदी पासवान
औरंगाबाद– सुशील कुमार सिंह
अररिया– प्रदीप सिंह
जदयू
वाल्मीकिनगर– बैजनाथ महतो
सीवान– सीवान सिंह
गोपालगंज– आलोक प्रसाद सुमन
जहानाबाद– चंदेश्वर चंद्रवंशी
गया– विजय मांझी
काराकट– महाबली सिंह
मधेपुरा-दिनेश चंद्र यादव
सुपौल– दिनेश्वर
झंझारपुर– आर पी मंडल
सीतामढ़ी– वरुण कुमार
पूर्णिया– संतोष
किशनगंज– महमूद अशरफ
बांका– गिरधारी यादव
भागलपुर– अजय मंडल
मुंगेर– ललन सिंह
नालंदा– कौशलेंद्र कुमार
कटिहार– दुराल चंद्र गोश्वामी
लोजपा
हाजीपुर– पशुपति पारस
समस्तीपुर– रामचंद्र पासवान
जमुई– चिराग पासवान
नवादा– चंदन कुमार
वैशाली – वीणादेवी
भाजपा जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसमें पश्चिम चंपारण (बेतिया), पुर्वी चंपारण (मोतिहारी), मुजफ्फरपुर, सारण, महराजगंज, शिवहर, मधुबनी , दरभंगा, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद और अररिया शामिल हैं।
जदयू द्वारा लड़ी जाने वाली लोकसभा सीटों में वाल्मीकिनगर, सीवान, गोपालगंज, जहानाबाद, गया, काराकट, मधेपुरा, सुपौल, झंझारपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, किशनगंज, बांका, भागलपुर, मुंगेर, नालंदा और कटिहार शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा जिन छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई, नवादा, खगडिय़ा और वैशाली शामिल हैं । बिहार में विपक्षी महागठबंधन जिसमें राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर, शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल, बॉलीवुड सेट डिजाइनर मुके सहनी की पार्टी शामिल हैं।
यह भी देखें :
IPLआगाज से पहले मुंबई को लगा तगड़ा झटका… मलिंगा शुरुआत के 6 मैच से बाहर…
Add Comment