लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 184 उम्मीदवारे के नाम शामिल है। बीजेपी ने इस लिस्ट में 20 राज्यों में अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर नामों का घोषणा की। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ की पांच लोकसभा सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। ऐसा माना जा रहा है कि बाकि की 6 सीटों पर जल्द प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ की इन सीटों पर हुआ प्रत्याशियों का ऐलान
1. कांकेर लोकसभा
कांकेर से विक्रम उसेंडी मौजूदा सांसद थे। लेकिन इस बार बदले समीकरण के बीच मोहन मंडावी को टिकट दिया गया है। कांकेर- लोकसभा से उम्मीदवार मोहन मंडावी वर्तमान में छत्तीसगढ लोक सेवा आयोग के सदस्य है ।धार्मिक सामाजिक सेवा में सक्रिय मोहन मंडावी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुडे हुए हैं । वे प्रसिद्व रामकथा मानस गायक है।
2. बस्तर लोकसभा
इस सीट से पहले दिनेश कश्यप सांसद थे, वो दो बार सांसद लगातार चुने गये थे। इस बार बस्तर लोकसभा से भाजपा जिला अध्यक्ष बैदूराम कश्यप को उम्मीदवार बनाया है। बैैदुराम केशलूर विधान सभा से विधायक निर्वाचित हो कर पहली बार विधायक बने। दूसरी बार चित्रकूट विधानसभा से निर्वाचित हुए। बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे है। बस्तर जिला पंचायत के सदस्य भी रहेे हैं।
3. रायगढ़ लोकसभा
रायगढ़ लोकसभा से मौजूदा वक्त में विष्णुदेव साय सांसद है। वो केंद्रीय मंत्री भी है। इस बार पार्टी ने विष्णुदेव को टिकट नहीं दिया है। रायगढ़- लोकसभा कीे उम्मीदवार गोमती साय पूर्व में मण्डल अध्यक्ष का दायित्व सभाल चुकी है वर्तमान में जशपुर जिला पंचायत का अध्यक्ष है वे जनपद पंचायत की सदस्य भी रह चुकी है।
4. सरगुजा लोकसभा
सरगुजा से अभी कमलभान सिंह सांसद थे, लेकिन इस बार सरगुजा- लोकसभा से पूर्व मंत्री रेणुका सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वे प्रेमनगर से विधायक दो बार निर्वाचित हुई है। 2003 से 2005 तक महिला बाल विकास मंत्री भी रही है 2005 से 2013 तक सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रही हैं।
5. जांजगीर लोकसभा
जांजगीर से कमला पटले मौजूदा वक्त में सांसद हैं। लेकिन पार्टी ने इस बार जांजगीर-चांपा से पूर्व सांसद गुहाराम अजगले को उम्मीदवार बनाया है वे अविभाजित सारंगंढ लोकसभा से संसद रहे है। वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य है। गुहराम अजगले सारंगढ़ से सांसद परसराम भारद्वाज को हरा चुके है। सारंगढ़ सीट बाद में खत्म होकर जांजगीर में मिल गया।
बता दें कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों में मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा, वहीं 23 मई को वोटों की गिनती होगी।
पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 18 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 23 अप्रैल, चौथे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल, पांचवें चरण की वोटिंग 6 मई, छठा चरण 12 मई और सांतवा व अंतिम चरण की वोटिंग 19 मई को होगी।
BJP-1st-list-Lok-Sabha-Election-2019-21-03-2019-Updatedयह भी देखें :
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ट्वीट…कहा प्रधानमंत्री अब असली फकीर बनने को तैयार हो जाए
Add Comment