छत्तीसगढ़

बेमौसम बारिश से राजधानी में चार डिग्री नीचे गिरा पारा…अभी भी बारिश या ओला वृष्टि की चेतावनी…

रायपुर। बेमौसम बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री से. रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री से. कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री से. रिकार्ड हुआ, जो कि सामान्य से एक डिग्री से. कम रहा। साथ ही मौसम विभाग ने अभी भी प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या ओला वृष्टि की चेतावनी है।

राजधानी समेत प्रदेश भर में चक्रवाती तूफान और बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री से. रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री से. कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री से. रिकार्ड हुआ, जो कि सामान्य से एक डिग्री से. कम रहा। न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभागों में काफी गिरावट दर्ज हुई है।





WP-GROUP

बिलासपुर संभाग में सामान्य से कम और शेष संभागों में पारा सामान्य ही रहे। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव में 36 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री से. पेंड्रा रोड में रिकार्ड किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 35.4 डिग्री पर पहुंच गया था। हालांकि तापमान सामान्य रहा।

न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रिकार्ड हुआ था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वृष्टि या ओला पड़ सकता है। आकाश मुख्यत: साफ रहने की अति संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34. डिग्री से. और 22 डिग्री से. न्यूनतम आसमान रहने की संभावना है।

यह भी देखें : 

राजधानी के 11 हुक्का बारों में पुलिस की दबिश…बड़ी मात्रा में सामान जब्त…

Back to top button
close