रायपुर। होली का त्योहार मनाने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। 20-21 मार्च को पड़ रही होली के चलते इन दिनों शहर के प्रमुख बाजारों मालवीय रोड, गोलबाजार, सदरबाजार, हलवाई लाईन, नया पारा, एवरग्रीन चौक सहित शहर के प्रमुख इलाकों में कई बार जाम लगने से आवाजाही प्रभावित हो रही है।
होलिका दहन में भद्रा को महत्व दिया जाता है इसलिए भद्रा खत्म होने के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। बुधवार को सुबह 10 से रात 8.57 बजे तक भद्रा है। इसके चलते नौ बजे के बाद होलिका दहन किया जाएगा।
होली की खरीददारी के लिए पूरे प्रदेश के फुटकर व्यापारी रायपुर आते हैं। रंग, गुलाल, पिचकारी खरीदने के लिए व्यापारिक संस्थानों में जमकर भीड़ लगी। देर रात तक मालवीय रोड, सदरबाजार एवं गोलबाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति देखी गई।
अधिकांश दुकानदारों के मुताबिक यातायात संचालन करने के लिए जवानों की ड्यूटी के बावजूद भी चार पहिया वाहनों के आने जाने से यातायात दिन भर जाम रहा। गोलबाजार व्यापारी संघ के सदस्य किशोर माखीजा, अजय जैन एवं प्रमोद साहू ने पुलिस अधीक्षक रायपुर से होली पर्व के मद्देनजर चार पहिया वाहनों की पार्किंग गांधी मैदान में करवाने के लिए यातायात अमले को तत्काल निर्देश देने की मांग की है।
सुबह 10 से रात 8.57 बजे तक भद्रा
चूंकि होलिका दहन में भद्रा को महत्व दिया जाता है इसलिए भद्रा खत्म होने के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। बुधवार को सुबह 10 से रात 8.57 बजे तक भद्रा है। इसके चलते नौ बजे के बाद होलिका दहन किया जाएगा।
पुरानी बस्ती इलाके में महामाया मंदिर में होलिका दहन रात्रि नौ बजे किया जाएगा। इसके बाद दूसरे मोहल्ले के युवा मंदिर से होलिका की अग्नि ले जाकर होलिका दहन करेंगे।
होलिका दहन से सड़क खराब न हो जाए, इसलिए नगर निगम की ओर से होलिका दहन वाले स्थान पर मुरुम बिछाई जा रही है। टिकरापारा, पुरानी बस्ती, आमापारा, गुढिय़ारी, फाफाडीह, कालीबाड़ी आदि इलाकों में जलने वाली होली से सड़क खराब न हो, इसलिए उस जगह में नगर निगम द्वारा मुरुम डालने का क्रम दिन भर चलता रहा।
सदरबाजार में होली पर पांच दिनों तक सेठ नाथूराम की पूजा-अर्चना, फाग गीत गाकर होली मनाने की परंपरा है। रविवार की रात सेठ नाथूराम की बारात सत्तीबाजार से निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ बारात सदरबाजार नाहटा मार्केट पहुंची। यहां होली तक फाग गीतों का सिलसिला चलेगा। होलिका दहन वाले दिन दोपहर से ही सदरबाजार में होली कर रंग जमने लगेगा।
यह भी देखें :
युवक को हो गया था पत्नी की नाबालिग बहन से प्यार…इंकार किया तो …मरने से पहले ली सेल्फी और भेज दिया…
Add Comment