जगदलपुर। कांकेर सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी बीरेश ठाकुर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, वे भानुप्रतापपुर से जिला पंचायत सदस्य हैं। 1995 से लेकर अब तक वे कभी भी पंचायती राज चुनाव नहीं हारे हंै। वे दो बार भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हंै। मूलत: कोरर निवासी बीरेश ठाकुर पेशे से कृषक हैं।
2014 में इस सीट से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनमें फूलोदेवी नेताम, विक्रम उसेंडी, रामसाय कोर्राम, मालिक राम ठाकुर, महेंद्र गावड़े, हेमलाल मरकाम, अमल सोरी, जमुना मंडावी, रमेश गावड़े और संतोष कुमार ध्रुव मैदान में थे। इस चुनाव में भाजपा के विक्रम उसेंडी ने जीत हासिल की थी।
अजाज के लिए आरक्षित दोनों सीट के लिए कांग्रेस ने तो टिकट की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के इन दोनों प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा किसे टिकट देगी देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि भाजपा में भी टिकट की चाह रखने वाले नेताओं की सूची लंबी है।
सोमवार 18 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चुनाव के लिए महज 24 दिन ही शेष रह गए हैं, लिहाजा दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही प्रचार-प्रसार शुरू हो जाएगा। अन्य दलों के प्रत्याशी किसे चुनाव मैदान में उतारेंगे, इसकी सुगबुगाहट अभी तक शुरू नहीं हुई है।
यह भी देखें :
Add Comment