Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़ : प्रत्याशी चयन के मामले में भाजपा से आगे निकली कांग्रेस…5 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए…देखें सूची…

रायपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में आगे चल रहे कांग्रेस ने चुनावी बिसात पर अपनी चाल बिठाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के 11 सीटों में से 5 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित हो गए हैं, वहीं उम्मीदवार घोषित करने में भी भाजपा पीछे चल रही है। कल देर रात प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों के लिए 5 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया।

इसमें सरगुजा से खेलसाय सिंह, रायगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, जांजगीर चांपा से रवि भारद्वाज, बस्तर से दीपक बैज, और कांकेर से बीरेश ठाकुर के नाम हैं।





WP-GROUP

वहीं प्रत्याशी चयन के मामले में भाजपा फिर से पिछड़ गई है। भाजपा में अभी भी नामों को लेकर एकराय नहीं बन पाई है। इस लिहाज से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों को अपने और पार्टी के प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क के लिए काफी वक्त मिल गया है। राजनीति के जानकारों की माने तो यह वक्त काफी अहम होता है जब प्रत्याशी सीधे जनसंपर्क करते हैं। इस मामले में भाजपा फिर से पिछड़ गई है।

यह भी देखें : 

VIDEO: पूूर्व CM रमन सिंह के खिलाफ FIR की मांग…सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घेरा गोलबाजार थाना…धरने पर बैठे…जमकर नारेबाजी…

Back to top button
close