Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म…सभी 11 सीटों के लिए एक नाम तय…आज देर शाम तक प्रत्याशियों की घोषणा…

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में कोर ग्रुप की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन किया गया। सभी सीटों के लिए लगभग एक नाम तय कर लिए गए हैं। प्रत्याशियों की घोषणा रविवार देर शाम या फिर सोमवार को किया जा सकता है।



कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक मौजूद थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ज्यादातर मौजूदा सांसदों को दोबारा मैदान में उतार सकती है। वर्तमान में प्रदेश के 11 सीटों में से 10 पर भाजपा का कब्जा है।

प्रदेश में भाजपा को विधानसभा चुनाव में करारी हार मिली थी। भाजपा इस हार को भूलकर नई जोश और उत्साह से मैदान में उतरने की तैयारी में है। पार्टी टिकट वितरण को लेकर काफी विचार विमर्श किया है।
WP-GROUP

दोवेदारों के एक-एक नाम पर काफी मंथन किया गया है। टिकट वितरण के बाद भाजपा किसी को नाराज नहीं करना चाहती है। प्रत्याशियों का चयन समाजिक, लोकप्रियता एवं अन्य कई मापदण्डों के आधार पर किया जाएगा।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : प्रत्याशी चयन के मामले में भाजपा से आगे निकली कांग्रेस…5 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए…देखें सूची…

Back to top button