रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नींव मजबूत करने में लगातार अहम भूमिका निभा रहें नीलकंठ त्रिपाठी को एक नई जिम्मेदारी मिली हैं। जिसके तहत उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल पटेल के सहमति से राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने राष्ट्रीय सचिव पद के लिए मनोनीत किया है।
युवा वर्ग नीलकंठ त्रिपाठी के साथ जुड़ के कार्य करना चाहते है क्योंकि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ में बहुत से युवाओ को नि:स्वार्थ नौकरिया लगवाई है यही कारण है कि युवा वर्ग त्रिपाठी के साथ जुडऩा पसंद करते है। वहीं छत्तीसगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर त्रिपाठी केन्द्रीय नेताओं से चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगें।
यह भी देखें :
Add Comment