क्राइमछत्तीसगढ़

ओडिशा से बिहार गांजा ले जाते 2 गिरफ्तार…35 लाख का माल बरामद…पिकअप में बनाया गया था अलग से चैंबर…

जशपुर। जिले की कुनकुरी पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप बिहार ले जा रहे थे। आरोपियों ने पिकअप वाहन में गांजा ले जाने के लिए अलग से चैंबर बनवाया था। दोनों के पास से 228 किलो गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 35 लाख आंकी गई है।





WP-GROUP

कुनकुरी पुलिस ने बताया मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। पिकअप में अलग से चैंबर बना कर गांजे को ओडिशा से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप को जब्त करते हुए पिकअप में मौजूद सुनील कुमार और रोहित सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी देखें : 

परिजन समझ रहे थे उनके बच्चे पढ़ने गए हैं…लेकिन यहां थे बंधक…दो व्यापारी करवाते थे मजदूरी…

Back to top button
close