रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल की सहमति से प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा की अनुमति से प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष द्वय कोको पाढ़ी और महेंद्र गंगोत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने और कांग्रेस पार्टी की सरकार देश में बनाने के लिए आज संगठन के पदाधिकारियों की जवाबदारी तय कर दी है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शेख मुशीर ने बताया युवा कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने प्रदेश भर की सभी 11 लोकसभा सीटों पर पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है और कुछ पदाधिकारियों की जवाबदारी भी बढ़ाई गई है।
वरिष्ठ पदाधिकारियों को लोकसभावार जवाबदारी दी गई है जबकि वहीं अभी हाल में ही संगठन में नियुक्त हुए नये पदाधिकारियों को जिले अनुसार जवाबदारी सौंपी गई है। कार्यालय प्रभारी अशरफ़ हुसैन को प्रभारी महामंत्री बनाकर प्रोटोकॉल, शक्ति की जवाबदारी भी सौंपी गई है।
शेख मुशीर ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष राहुल गांधी की बातों को प्रोजेक्ट शक्ति के द्वारा आम जनता तक पहुंचाने के लिए अलग से युवा कांग्रेस की एक टीम शक्ति काम करेगी इसमें भी जि़लेवार प्रभारियों की घोषणा आज की गई है। प्रवक्ता शेख मुशीर ने कहा प्रदेश कि सभी 11 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताकर राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना ही युवा कांग्रेस का लक्ष्य है।
यह भी देखें :
रेत माफियाओं के दबाव से सरपंच ने कर ली आत्महत्या…सुसाइड नोट में लिखा है एक-एक का नाम…
Add Comment