रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। राजधानी समेत प्रदेश के उत्तरी इलाके में हवा का रुख फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के उत्तरी भाग में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवा चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका के इस सिस्टम के खत्म होते ही एक और सिस्टम 17 और 18 मार्च को बनेगा। लिहाजा एक बार फिर बारिश होगी। सिस्टम बनने से अंबिकापुर इलाके में ज्यादा बारिश होगी।
मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के तीसरे सप्ताह में हमेशा गर्मी बढऩे लगती थी जो इस सप्ताह ठंडक के साथ बितने वाला है। दरअसल मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के उत्तरी भाग में एक या दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी दी है। कहा गया है कि हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है यहां तेज हवा चलने की संभावना है।
मौसम का मिजाज बदलने से रायपुर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था वह 24 घंटे के भीतर 1 डिग्री 35 डिग्री दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं है जो कि सामान्य से 23.8 डिग्री रहा। जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश के मुंगेली, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। गुरुवार को प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभाग में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश भी रिकॉर्ड हुई और अंबिकापुर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई न्यूनतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में परिवर्तन हुआ। रायपुर और सरगुजा संभाग में सामान्य से अधिक रिकार्ड की गई है। अधिकतम तापमान में प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभाग में उल्लेखनीय और बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक और से संभागों में सामान्य तापमान रहा।
यह भी देखें :
VIDEO: राजधानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट…महिला दलाल सहित 6 युवतियां गिरफ्तार…
Add Comment