छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

राहुल गांधी आज रायपुर आएंगे…सबके लिए स्वास्थ्य का अधिकार विषय पर आयोजित कार्यशाला में होंगे शामिल…

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 15 मार्च शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर आ रहे हैं। वे यहां मायाराम सुरजन फाउंडेशन द्वारा सबके लिए स्वास्थ्य का अधिकार विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, छग के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया भी शामिल होंगे।





WP-GROUP

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने प्रवास के दौरान यहां सिर्फ कुछ घंटे ही रूकेंगे। इस दौरान वे मायाराम सुरजन फाउंडेशन द्वारा सबके लिए स्वास्थ्य विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे। राहुल गांधी इस कार्यशाला में शामिल होने एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया भी कल रायपुर आ रहे हैं।

यह भी देखें : 

होली 2019: कितना बदल गया राग, रंग और रस का उत्सव

Back to top button
close