Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

लोकसभा : पूर्व CM की दावेदारी से इस लोकसभा सीट पर होगा रोचक मुकाबला…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में से कोरबा सीट पर इस बार त्रिकोणीय और रोचक मुकाबला होने की संभावना है। कोरबा सीट के लिए प्रमुख राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस बार जनता कांग्रेस छग के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी भी लड़ रहे हैं।

जनता कांग्रेस छग (जे) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का गठबंधन विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी दिखेगा। जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत जोगी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में भी दोनों दल मिलकर लड़ेंगे। जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने अपने पिताजी के कोरबा से लडऩे के संकेत दे दिए है।



स्वयं अजीत जोगी ने भी कोरबा से लडऩे के लिए सहमति जता दी है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा बसपा की सुप्रीमो मायावती से चर्चा के बाद की जाएगी। अजीत जोगी अगर कोरबा से चुनाव लड़ते हैं तो निश्चित ही इस बार यहां मुकाबला त्रिकोणीय के साथ काफी रोचक हो सकता है।

पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। डॉ. बंशीलाल महतो यहां से भाजपा सांसद है। हालांकि विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा की करारी हार हुई है और इस हार में कई दिग्गज पूर्व मंत्रियों को तक बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भाजपा अब लोकसभा चुनाव में किस पर भरोसा दिखाए ये परेशानी का सबब बना हुआ है।
WP-GROUP

ऐसी संभावना भी जतायी जा रही है कि डॉ. बंशीलाल महतो की टिकट काटी जा सकती है और यहां से किसी नये चेहरे पर भरोसा जताया जा सकता है। इधर विधानसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस की लहर चली है उसके बाद कांग्रेस से टिकट लेने के लिए दावदारों की भीड़ लगी हुई है।

कांग्रेस के दावेदार यहीं मानकर चल रहे है कि भाजपा, जनता कांग्रेस से टिकट किसी को भी मिले लेकिन उनकी जीत निश्चित है। सूत्रों की मानें तो कोरबा लोकसभा सीट पर अजीत जोगी के मैदान में उतरने से यहां किसी भी दल के प्रत्याशी के लिए जीत आसान नहीं होगी और मुकाबला त्रिकोणीय और रोमांच रहेगा।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : अगर आपको मतदान से संबंधित है कोई शिकायत…तो रहें तैयार… कल मिलेगा आपका जवाब….

Back to top button
close