मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज रायगढ़ में आमसभा…रात्रि विश्राम भी नगर में…कर सकते हैं पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर आवश्यक चर्चा…

रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार 14 मार्च को जिला मुख्यालय में आयोजित एक आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम भी शहर में ही होगा। अगली सुबह 15 मार्च को सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री रायपुर रवाना होंगे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता हरेराम तिवारी ने बताया कि सीएम बनने के बाद भूपेश बघेल का यह पहला नगर आगमन है तथा लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री के आगमन को सियासी मायनों मे बहुत अहम माना जा रहा है।
श्री तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री 14 मार्च को अपराह्न 1:30 बजे खरसिया पहुंचेंग तथा यहां बरगढ़ में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
खरसिया से अपराह्न 3 बजे प्रस्थान कर सीएम भूपेश बघेल शहर के मिनी स्टेडियम पंहुचेंगे एवं यहां एक आमसभा को संबोधित करेंगे। करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री यही रात्रि विश्राम करेंगे। यहां सीएम पार्टी पदाधिकारियों से आगामी चुनाव को लेकर आवश्यक चर्चा भी कर सकते हैं।
यह भी देखें :
समय पर वेतन मांगना पीठासीन अधिकारी को पड़ गया महंगा…कलेक्टर ने निलंबित कर गिरफ्तार करवा दिया…