Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

कलेक्टर ने लगाया अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का चौदहवां सत्र बुधवार 20 जुलाई 2022 को प्रारंभ होने के फलस्वरूप कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है। कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें।

कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।

Back to top button
close