मनोरंजनवायरल

2 साल बाद एक छत के नीचे दिखे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

बीते 10 मार्च को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर एक नाइट पार्टी का आयोजन किया गया था। यह पार्टी सोहेल खान की पत्नी सीमा खान की बर्थडे के मौके पर रखी गई थी। ऐसे में यहां पर यूल‍िया वंतूर, सोनाक्षी सिन्हा, प्रीति जिंटा समेत कई स्टार्स पहुंचे।



सबसे दिलचस्प बात यह है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर भी इस पार्टी को सेलिब्रेट करने आए थे। 2 साल पहले इनके बीच हुए झगड़े के बाद पहली बार दोनों स्टार्स एक साथ नजर आए। हालांकि इनको एक ही छत के नीचे लाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ सलमान खान का है। क्योंकि वर्तमान समय में कपिल और सुनील दोनों का करियर सलमान खान के हाथों में टिका हुआ है।WP-GROUP

बात करे कपिल शर्मा की तो उनका कॉमेडी शो सलमान ही प्रड्यूस कर रहे हैं। इधर सुनील ग्रोवर भी भाईजान की वजह से अपकमिंग मूवी ‘भारत’ में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। बता दे कि, सन 2017 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में इन दोनों का झगड़ा हुआ था। इसके बाद सुनील ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में काम करना बंद कर दिया था।

यह भी देखें : 

शादी करने वाले जरूर पढ़ लें ये खबर…. बिना परमिशन किया ऐसा तो चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत….

Back to top button
close