रायपुर। प्रदेश की भूपेश सरकार ने आज शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगाद दी है। राज्य के शासकीय कर्मचारियों को अगले माह से 5 प्रतिशत के स्थान पर 9 प्रतिशत डीए मिलेगा। इसके अलाावा पेंशनर्स को भी 9 प्रतिशत के हिसाब से डीए दिया जाएगा। वहीं पुलिस कर्मचारियों की लंबित मांग को भी पूरा कर दिया है। पुलिस कर्मचारियों को अब सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाएगा, इसके लिए जल्द ही पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी होगा।
सूत्रों की माने तो इस आशय का ऐलान आज मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान किया है। इसे एक बड़ा और महत्वपूर्ण ऐलान कहा जा रहा है। राज्य सरकार के कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ डीए अपै्रल माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा, यह 01 मार्च से प्रभावशील होगा। इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही आदेश जारी कर देगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों के लिए ये बड़ा ऐलान किया है। पूर्व की भाजपा सरकार ने शासकीय कर्मचारियों की अधिकांश मांगों को लंबित रखा था। इधर यह बात भी सामने आ रही है कि राज्य के पुलिस कर्मचारियों को भी अब सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाएगा, इसके लिए जल्द ही पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी होगा।
यह भी देखें :
BJP के उम्मीदवारों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल… मचा हड़कंप
Add Comment