आज यानि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दुनिया में महिलाएं इतनी ही महत्वपूर्ण है जितना पुरुष जरूरी है, लेकिन फिर भी दुनिया की आधी आबादी कहा जाने वाले इस वर्ग को सम्मान और अधिकार प्राप्त करने के लिए लडऩा पड़ता है। महिलाएं अपने अधिकार और सम्मान प्राप्त करने के लिए काफी संघर्ष करती हैं। साथ ही इनके बिना हम अपने जीवन का अस्तित्व भी नहीं सोच सकते। आइए इस महिला दिवस 2019 पर हर महिला को दें महिला दिवस की बधाई, जिन्हें आप जानते हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार 1909 में मनाया गया था। इस हिसाब से इस बार 109वां महिला दिवस मनाया जा रहा है। यानी विश्व में 109 सालों से महिलाओं के अधिकारों को लेकर आवाज उठाई जा रही है और आज भी यह सिलसिला कायम है। महिला दिवस के मौके पर तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है खासतौर से सरकारी दफ्तरों या प्राइवेट ऑफिस में भी महिला कर्मचारियों को इस दिन खास तोहफे भी दिए जाते हैं या फिर उनका सम्मान किया जाता है।
यह भी देखें :
Add Comment