खेलकूदट्रेंडिंगवायरल

MS धोनी ने फिर दिखाई चालाकी…कुलदीप को कहा- उधर ही गेंद डाल, और फिर… देखें VIDEO

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे में विराट कोहली के शतक की बदौलत टीम इंडिया मुकाबला 8 रन से जीत गया। अब तीसरा मुकाबला एमएस धोनी के शहर रांची में है। अगर टीम इंडिया यहां जीत गई तो सीरीज पर कब्जा कर लेगी।

दूसरा मुकाबला काफी रोमाचक रहा। आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने मैच निकाला और सीरीज में बढ़त बनाई। दूसरे वनडे में कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। एमएस धोनी ने इस बार फिर चालाकी दिखाई और माइंड गेम करते हुए मैक्सवेल को चलता किया। धोनी ने कुलदीप को विकेट के पीछे कुछ ऐसा किया जिसके बाद उनको विकेट मिल गया।

ऑस्ट्रेलिया के 28 ओवर में 3 विकेट खोकर 132 रन बना चुकी थी। क्रीज पर ग्लेन मैक्सवेल और पीटर हैंड्सकॉम्ब क्रीज पर थे। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 130 गेंद पर 119 रन बनाने थे। मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथ में था। कुलदीप याद 29वां ओवर करने आए थे।



धोनी मैक्सवेल का गेम समझ चुके थे। जैसे ही कुलदीप गेंदबाजी करने आए तो धोनी ने जोर से चिल्लाकर कहा- ‘मारने की कोशिश कर रहा है। ऐसे ही बॉल डालते रह।’ अगली ही गेंद पर कुलदीप यादव ने मैक्सवेल को बोल्ड मार दिया। जिसके बाद धोनी ने हाथ दिखाकर ऐसा कहना चाहा कि उन्होंने जैसा कहा था वैसा ही हुआ।

ऑस्ट्रेलिया से पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद भारत ने विराट कोहली (116 रन, 120 गेंद, 10 चौके) के करियर के 40वें शतक से भारत ने 48।2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 250 रन बनाए। कोहली के अलावा विजय शंकर (46 रन, 41 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) ने उपयोगी पारी खेली। पैट कमिंस ने चार और एडम जंपा ने दो विकेट चटकाए।
WP-GROUP

जवाब में मिले 251 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मारकस स्टोइनिस (52 रन, 65 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) और हैंड्सकॉम्ब (48 रन, 59 गेंद, 4 चौके) के प्रयासों से एक बहुत ही शानदार कोशिश की।

निचले क्रम में एलेक्स कैरी (22 रन, 24 गेंद, 2 चौके) ने भी बाकी बल्लेबाजों के प्रयास के स्तर को ऊंचा किया, लेकिन कंगारू बल्लेबाजों पर जसप्रीत बुमराह और विजय शंकर का अंदाज कहीं भारी पड़ा।

यह भी देखें : 

VIDEO: मोदी के सांसद ने योगी के विधायक पर बरसाए जूते…जानिए क्या है माजरा?

Back to top button
close