फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में भी आगे बढ़ रहे हैं। अब वे 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऐसे में जानते हैं उन 12 लोगों के बारे में जो मुकेश अंबानी से अमीर हैं। साथ ही जानते हैं भारत में कौन अमीर है और उनकी संपत्ति कितनी है।
जेफ बेजोस एंड फैमिली- दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में पहला नाम अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस का है। इनकी कुल संपत्ति 131 बिलियन डॉलर है। बेजोस की संपत्ति पिछले एक साल में 19 अरब डॉलर बढ़कर 131 अरब डॉलर हो गई।
- बिल गेट्स- दूसरे स्थान पर हैं बिल गेट्स। बिल गेट्स की कुल संपत्ति 96.5 बिलियन डॉलर है।
- वारेन बफेट- तीसरा स्थान बर्कशायर हाथवे के सीईओ वारेन बफेट का है, जिनकी कुल संपत्ति 82.5 बिलियन डॉलर है।
- बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली- चौथे स्थान पर हैं बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनका परिवार। उनकी संपत्ति 76 बिलियन डॉलर है।
- कार्लोस स्लिम हेलू एंड फैमिली- पांचवे स्थान पर कार्लोस स्लिम हेलू एंड फैमिली हैं। उनकी संपत्ति 64 बिलियन डॉलर है।
- अमानसिओ ओर्टेगा- अमानसिओ ओर्टेगा नाम के शख्स छठे नंबर पर है। उनकी संपत्ति 62.7 बिलियन डॉलर है।
- लैरी एलिसन- ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन आठवें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 62.5 बिलियन डॉलर है।
- मार्क जकरबर्ग- फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग आठवें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 62.3 बिलियन डॉलर है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग तीन स्थान नीचे आए हैं।
- माइकल ब्लूमबर्ग- 9वें नंबर पर माइकल ब्लूमबर्ग का नाम है, जो कि ब्लूमबर्ग एलपी के मालिक हैं। इन संपत्ति 55.5 बिलियन डॉलर है।
- लैरी पेज- 10वें स्थान पर हैं लैरी पेज. वे 1998 में गूगल के को-फाउंडर थे। इनकी संपत्ति 50.8 बिलियन डॉलर है।
- कार्लेस कोच- 11वें स्थान पर हैं कार्लेस कोच, जो कि कोच इंडस्ट्रीज के सीईओ हैं। इनकी संपत्ति 50.5 बिलियन डॉलर है।
- डेविड कोच- डेविड कोच 11वें स्थान पर हैं। वे कोच इंडस्ट्रीज के एग्जेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं.। उनकी संपत्ति 50.5 बिलियन डॉलर है।
- मुकेश अंबानी- मुकेश अंबानी की संपत्ति 2018 में 40.1 अरब डॉलर थी जो कि बढ़कर 50 अरब डालर पर पहुंच गई है। दुनिया के अमीरों में पिछले साल वह 19 वें स्थान पर थे और इस साल वह छह स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले 2017 की फोर्ब्स पत्रिका की अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी का स्थान 33वां था। मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं और पत्रिका की वर्ष 2018 की शक्तिशाली लोगों की सूची में वह 32 वें स्थान पर थे। अनिल अंबानी इस सूची में 1349वें स्थान पर हैं।
- विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी 22.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 36 वें स्थान पर हैं। प्रौद्योगिकी क्ष्रेत्र की प्रमुख कंपनी एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नाडर 82वें और आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और सीईओ लक्ष्मी मित्तल 91वें स्थान पर रहे।
यह भी देखें :
VIDEO: अक्षय कुमार ने खुद को लगा ली आग…तस्वीरें देखकर ये बोलीं पत्नी ट्विंकल खन्ना…
Add Comment