
रायपुर। जोगी कांग्रेस की नई पार्टी में प्रदेशभर से अधिकांश लोगों ने कांग्रेस को छोड़ जोगी कांग्रेस का दामन थामा था और विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्याद जेसीसीजे की सीटों पर विजय पाने काफी मश्कत भी की लेकिन पार्टी महज कुछ सीटों में ही सीमट कर रह गई।
वहीं अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई हैं। कांग्रेस छोड़ जोगी कांग्रेस में शामिल कार्यकर्ताओं के मोह अब कांग्रेस पार्टी की ओर जा रहा हैं। जिसके चलते आज कई दिग्गजों ने कांग्रेस का हाथ थामा हैं। जिसमें जोगी कांग्रेस के पूर्व संभाग अध्यक्ष अय्युब खान भी शामिल हैं।
आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय रजीव भवन में कांग्रेस के इन नेताओ के समक्ष प्रभारी महामंत्री गिरीश देवागन , किरणमयी नायक औऱ अब्दुल हमीद हयात पूर्व संभाग अध्यक्ष , दीपक भाटिया , दिनेश पाठक , सुदेश मिश्रा , प्रवीण कुमार , राबिन पाठक ने विधिवत रुप से कांग्रेस में प्रवेश कर लिया हैं।
गौरतलब है कि अय्युब खान ने 2 सप्ताह पूर्व ही सभी पदों से ग्रुप में भेज कर इस्तीफा दें दिया था । अय्युब ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी. एल पुनिया , यूवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्वेरौ , प्रदेश युवा दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा और दुर्ग जिला के कांग्रेस संगठन के अध्यक्षों से मुलाकत कर कांग्रेस में प्रवेश करने के मंशा जाहिर की थी।
यह भी देखें :