हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाई और आज लाखों लोग उनके फैन हैं। सपना बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी हैं लेकिन वो अब भी अपने स्टेज शो करती हैं। उनके डांस के लोग दीवाने हैं।
हाल ही में सपना ने अपना एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में सपना गाने ‘गोली चल जावेगी’ पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में सपना ने सूट पहना हुआ है और वो इस मशहूर गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन लिखा कि, ‘मुझे अपने गानों पर डांस करना पसंद है।’ उनके इस वीडियो को 1.5 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।
यह भी देखें :
सावधान! इन 5 चीजों को कभी न खाएं कच्चा…वरना हो सकते हैं इस खतरनाक बिमारी के शिकार…
Add Comment