रायपुर। निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता के खिलाफ पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने लगातार दूसरे दिन रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।
उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से कहा कि उनकी जान को खतरा है। सुरक्षा चाहिए। उन्होंने मुकेश गुप्ता के खिलाफ कई पुख्ता दस्तावेज भी सीएम को सौंपा। ननकी राम शनिवार को कैबिनेट मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते उनसे थोड़े समय के लिए मुलाकात हो पाई। मुख्यमंत्री ने उन्हें रविवार को मिलने का वक्त दिया था। ननकी राम कंवर ने मुलाकात के दौरान मुकेश गुप्ता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कई अहम दस्तावेज सौंपा है। उन्होंने गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यह भी देखें :
Add Comment