दंतेवाड़ा। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में नक्सलियों के प्रेशर बम से सीएएफ का एक जवान घायल हो गया। उसके पैर तथा शरीर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने जवान को खतरे से बाहर बताया है। कटेकल्याण ब्लॉक के ग्राम परचेली जंगल में सर्चिंग के दौरान सीएएफ का जवान कमल किशोर चौहान घायल हो गया।
नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर दंतेवाड़ा और बस्तर जिले की फोर्स बार्डर एरिया में संयुक्त सर्चिंग कर रही है। इसी दौरान पखनार थाने में पदस्थ सीएएफ के एक जवान का पैर नक्सलियों के प्रेशर बम पर आ गया। इस हादसे में जवान के पैर और शरीर में चोट आई है।
घायल को जंगल से निकालकर तत्काल दंतेवाड़ा जिला हॉस्पिटल भेजा गया। यहां उसके शरीर में धंसे मिट्टी, बारूद के कण को बाहर निकालकर उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने जवान को खतरे से बाहर बताया है।
ज्ञात हो कि कटेकल्याण और कुआकोंडा थाना क्षेत्र में कुछ बाहरी नक्सली की मौजूदगी की सूचना लगातार मिल रही है। इसी आधार पर फोर्स ने ज्वाइंट आपरेशन पर जवानों को जंगल में उतारा है। सप्ताह भर पहले भी एक ज्वाइंट आपरेशन इलाके में शुरू की गई थी।
तब भी एक जवान प्रेशर बम की चपेट में आकर घायल हुआ था। घायल जवान के मुताबिक आसपास नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। जंगल में पटाखे की आवाज सुनी थी। इसी आधार पर आगे बढ़ रहे थे तभी परचेली जंगल में जवान प्रेशर बम की चपेट में आ गया।
यह भी देखें :
Add Comment