Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर
छत्तीसगढ़ : फिर बदले गए कांकेर कलेक्टर…इन्हें दी गई जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य शासन ने शनिवार को कांकेर जिला के कलेक्टर डोमन सिंह को हटाते हुए उनके स्थान पर अपर कलेक्टर दुर्ग कुमार लाल चौहान को कांकेर कलेक्टर बनाया गया है, वहीं डोमन सिंह को संयुक्त सचिव मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।
विदित हो कि 4 फरवरी 2019 को ही डोमन सिंह को मुंगेली से कांकेर का कलेक्टर बनाया गया था। 26 दिन के बाद डोमन सिंह को कलेक्टर कांकेर से हटाकर मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं डोमन सिंह की जगह पर दुर्ग के अपर कलेक्टर कुमार लाल चौहान को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
यह भी देखें :
भाजपा विधायक ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात…अटकलें तेज…