छत्तीसगढ़

BSP में हादसा, तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर

भिलाई। शनिवार दोपहर बीएसपी में हुए हादसे में तीन कर्मचारियों के गंभीर रुप से झुलसे जाने की खबर मिली है। खबर के मुताबिक यह हादसा प्लांट के कोक ओवन में हुआ है।

बताया जाता है कि जो तीन कर्मचारी गंभीर रुप से झुलस गए है वो हादसे के दौरान वहां काम कर रहे थे। हादसे में झुलसे तीनों कर्मचारियों को गंभीर हालत में सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक झुलसे सभी कर्मचारी खतरे से बाहर है। बहरहाल कर्मचारियों का उपचार जारी है।

यह भी देखें : 2 से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर हो दंडात्मक कार्रवाई, 125 सांसदों ने सौंपा राष्ट्रपति को ज्ञापन 

Back to top button
close