रायपुर। मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है। मंगलवार और बुधवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। प्रदेश में राज्य में दक्षिण से आद्र्र तो ओडिशा में द्रोणिका का प्रभाव कुछ हिस्सों में दिखाई दे रहा है।
यह प्रभाव आने वाले 24 घंटे तक ऐसा ही बना रहेगा। राजधानी रायपुर में सोमवार का दिन हल्का गर्म रहा। बीते 24 घंटों में दिन और रात का पारा गिरा है। रायपुर का अधिकतम पारा 31.9 डिग्री दर्ज हुआ। जो सामान्य से दो डिग्री कम है। दूसरी तरफ रात का पारा अभी भी चढ़ा हुआ है। रात का पारा 21.2 डिग्री अधिक है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। दिन से ज्यादी गर्मी रात में महसूस की जा रही है।
यह भी देखें :
राज्य सरकार ने प्रमोशन और पदोन्नति पर लगाई रोक…नया नियम बनने तक अब नहीं होगा प्रमोशन…
Add Comment