राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला में कल 26 फरवरी को जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही शाम 6 बजे महानदी की महाआरती का भी आयोजन किया गया है। संत समागम शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मस्व, पर्यटन, संस्कृति, लोकनिर्माण एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे।
संत समागम का शुभारंभ संतगण द्वारकेशलाल, वल्लभाचार्य प्रकाट्य बैठक पीठाधीश्वर, चम्पारण महामण्डलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद महाराज, दिल्ली 1008 गुरूशरण महाराज, पण्डोखर सरकार, संत ज्ञानस्वरूपानंद अक्रिय महाराज, जोधपुर, महंत रामसुंदर दास महाराज, अध्यक्ष राजीवलोचन मंदिर, महंत साध्वी प्रज्ञा भारती, संरक्षक वेदरतन सेवा प्रकल्प छत्तीसगढ़, महंत आचार्य जालेश्वर महाराज, कवर्धा, संत युधिष्ठिरलाल महाराज, शद्दाणी दरबार के पावन सानिध्य में किया जाएगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन, वन एवं खाद्य मंत्री मो. अकबर, पीएचई एवं गरियाबंद प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, सांसद, रायपुर लोकसभा रमेश बैस, सांसद, महासमुंद लोकसभा, चंदूलाल साहू , विधायक रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अभनपुर विधानसभा क्षेत्र धनेंद्र साहू, विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र अमितेश शुक्ल, विधायक कुरूद विधानसभा क्षेत्र अजय चंद्राकर, विधायक बिन्द्रावनगढ़ विस क्षेत्र डमरूधर पुजारी, विधायक सिंहावा विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मी धु्रव उपस्थित रहेंगे।
इसी क्रम में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू, पूर्व विधायक राजिम संतोष उपाध्याय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद्, गोबरा नवापारा विजय गोयल, अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम पवन सोनकर, अध्य़क्ष जनपद पंचायत, फिंगेश्वर, जितेंद्र साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत मगरलोड श्रीमती निरूपा दाऊ एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर खेमराज कोसरे की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
यह भी देखें :
Add Comment