उत्तरप्रदेश के बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी विकास की शादी तीन दिन पहले यानी 21 फरवरी को निर्मला नामक युवती से हुई थी। 22 फरवरी को दुल्हन विदा होकर विकास के घर आई। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत उनके परिवार वाले भी खुश थे, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई।
सुहागरात के अगले दिन सुबह विकास का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन ने बताया कि 22 फरवरी की रात उसकी विकास यानी उसके पति से ज्यादा बात नहीं हुई।
बस विकास ने उससे उसकी मार्च में होने वाली परीक्षा के बारे में पूछा और फिर दोनों सोने चले गए। उसने बताया कि विकास अपना मोबाइल उसके पास ही छोडक़र चले गए थे। उनके मोबाइल पर रात में 3-5 बजे के बीच भाभी का कई बार फोन आया था।गांववालों के मुताबिक, विकास बहुत सीधा-सादा लडक़ा था और शादी से पहले या शादी के बाद उसका किसी से झगड़ा भी नहीं हुआ था।
यह भी देखें :
Add Comment