क्राइमदेश -विदेश

युवक को सपने में मिला भगवान का आदेश…मिलेगा छुपा खजाना…लालच में कर बैठा यह जुर्म…

बेंगलुरु। एक युवक ने खजाने की लालच में अपने 75 वर्षीय दादी की हत्या कर दी। युवक का कहना है कि एक दिन सपने में उसने भगवान को देखा। भगवान ने उसे आदेश दिया कि अपनी दादी के साथ पांच अन्य लोगों का सिर धड़ से अलग कर देगा तो उसे खजाना मिल जाएगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना कर्नाटक के बडानागोडी गांव की है। 32 वर्षीय आरोपी का नाम रमेश गोल्लारा है। मामला तब प्रकाश में आया जब आरोपी के पड़ोसियों ने शिकायत करते हुए कहा कि उसके घर से दुर्गंध आ रही है, इसके बाद उन्होंने उसके घर जाकर चेक किया।



वे आरोपी के घर गए तो उन्हें घर पर कोई नहीं मिला और एक बेडरुम में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला जिसका शव धड़ से अलग किया हुआ था। पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि देवी माता हुलीगम्मा ने उसे सपने में आकर कहा था कि उसे अपनी दादी को मारना होगा। इतना ही नहीं उसने बताया कि सपने में उन्हें देवी ने कहा था कि अगर वह छिपा खजाना पाना चाहता है तो उसे अपनी दादी और पांच अन्य लोगों का सिर धड़ से अलग कर देना होगा।
बताया जाता है कि आरोपी के पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहे हैं उसे 2016 में एक मर्डर करने के आरोप में दो साल की जेल की सजा हुई थी और वह दो सप्ताह पहले ही जेल से बेल पर छूटा था।

यह भी देखें : 

आदिवासियों की जमीन बेचने परमिशन नहीं दे पाएंगे कलेक्टर…भूपेश सरकार ने बदला नियम…

Back to top button
close