क्राइमदेश -विदेशमनोरंजनवायरल

पति को छुड़वाने जिस्म के साथ पैसे भी देने पड़े…पूर्व एसपी ने किया था महिला से रेप…10 साल की सजा…

नई दिल्ली। पठानकोट आतंकी हमले के दौरान सुर्खियों में आए पूर्व एसपी सलविंदर सिंह ने अपनी पोस्ट का फायदा उठाते हुए एक महलिा का रेप किया था जिसके लिए उसे १० साल की सजा मिली है। पति को छोडऩे की एवज में न सिर्फ उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाए बल्कि ५० हजार रुपये भी ऐंठे। पूर्व एसपी सलविंदर सिंह पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि पति को केस से छुड़ाने के लिए जिस्म के साथ पैसे भी देने होंगे। महिला ने अपने पति को बचाने की खातिर पुलिस अफसर को जिस्म भी सौंपा और रकम भी दी। इसी रेप केस में इस पुलिस अफसर को १० साल व भ्रष्टाचार के केस में ५ साल कैद की सजा व ५० हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। दोनों सजाएं साथ चलेंगी।


पीडि़ता का आरोप था कि २०१४ में उसके पति के खिलाफ धारीवाल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ था। जांच सलविंदर कर रहा था। उसने कहा था कि अगर पति को छुड़वाना चाहती है तो ५० हजार देने होंगे और शारीरिक संबंध भी बनाने होंगे। इसके बाद महिला से संबंध भी बनाए और पैसे भी ऐंठे थे। बाद में महिला ने २०१६ में गुरदासपुर में केस दर्ज करवाया था।
३ अगस्त २०१६ को सिटी थाना में दर्ज दुष्कर्म और भ्रष्टाचार के केस में पीडि़ता ने सीएम को शिकायत भेजी थी। इसकी जांच पठानकोट के एसपी जीएस खुराना ने की, जिसके आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
केस की जांच के सिलसिले में एसपी सलविंदर सिंह का उनके घर आना-जाना था, जिसका फायदा उठाते हुए उसने उससे कहा कि अगर वह अपने पति को छुड़वाना चाहती है तो उसे ५० हजार रुपये देने होंगे। पूर्व एसपी ने उससे पैसे लेने के अलावा उसके साथ दुष्कर्म भी किया। उसके खिलाफ जिस समय मामला दर्ज किया गया, वह पीएपी की ७५वीं बटालियन जालंधर में बतौर सहायक कमांडेंट तैनात था। दुष्कर्म मामले में नाम आने के बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।

यह भी देखें :  

स्वाईन फ्लू से वृद्ध की मौत…पत्नी रायपुर रिफर…पूरे परिवार को जांच कराने की सलाह…

Back to top button
close