रायपुर। राजधानी के हवाई यात्रियों को अगले महीने से दिल्ली उड़ान की सौगात मिलने वाली है। विस्तारा एयरलाइंस ने 31 मार्च से रायपुर-दिल्ली फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी से काफी हद तकराहत मिलेगी। वर्तमान में जेट एयरवेज की उड़ानें रायपुर से बंद है।
इंडिगो भी लड़खड़ाने लगी है, इसकी कोलकाता फ्लाइट 28 फरवरी तक बंद है। इसके चलते दिनों विमानन कंपनियां मनमाना हवाई फेयर ले रही हैं। काफी समय से विस्तारा की उड़ान का इंतजार किया जा रहा है। एक अप्रैल से इंडिगो एयरलाइंस भी अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में है।
फ्लाइट का शेड्यूल-
फ्लाइट क्रमांक यूके 793 दिल्ली से सुबह 6.40 बजे उड़ेगी और 8.20 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक यूके 794 रायपुर से 8.55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और 10.55 बजे वहां पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमांक यूके 797 दिल्ली से शाम 6 बजे उड़ान भरेगी और 7.50 बजे रायपुर पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमांक यूके 797 रायपुर से 8.35 बजे उड़ान भरेगी और 10.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
यह भी देखें :
Add Comment