एक लड़की को सिर दर्द हुआ तो वह हॉस्पिटल पहुंची। जब चार दिन बाद उसे होश आया तो उसके साथ कुछ ऐसा हो चुका था कि उसे बिल्कुल यकीन ही नहीं हो रहा था। लड़की जब 4 दिनों तक कोमा में रहने के बाद उठी तो तो उसे पता चला कि उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया है।
ग्रेटर मैनचेस्टर के ओल्डहैम की इबोनी स्टीवेन्सन को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह प्रेग्नेंट है। दिसंबर महीने में तबीयत खराब होने पर वह हॉस्पिटल पहुंचीं थीं। हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद वह कोमा में चली गई। जब 6 दिसंबर को कोमा से लौटीं तो पता चला कि उन्हें एक बेटी पैदा हुई है।
कॉलेज की स्टूडेंट इबोनी स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही है। इबोनी का ना बेबी बंप था और ना ही किसी तरह की मॉर्निंग सिकनेस। यहां तक कि उनके पीरियड भी मिस नहीं हुए थे। इन वजहों से इबोनी को बिल्कुल भी शक नहीं हुआ कि उनके पेट में एक बच्चा पल रहा है। बाद में पता चला कि इबोनी यूटेरस डाइडेलफिस नाम की मेडिकल कंडीशन से पीडि़त हैं जिसमें भ्रूण दो में से एक यूटेरस में छिपा होता है। 3000 महिलाओं में से एक महिला इस कंडीशन से प्रभावित है। इस कंडीशन से पीडि़त महिलाओं में जन्म से ही दो यूटेरस होते हैं।
इबोनी के मामले में केवल एक ही यूटेरस में अंडे को रखने के लिए फैलोपियन ट्यूब थी जबकि दूसरे में नहीं। यानी गर्भधारण की संभावनाएं कम थीं। 2 दिसंबर को इबोनी ग्रेटर मैनचेस्टर के रॉयल ओल्डहम हॉस्पिटल पहुंचीं जहां उसे बेहोश कर दिया गया। डॉक्टरों ने टेस्ट किए और पाया कि इबोनी श्चह्म्द्गद्गष्द्यड्डद्वश्चह्यद्बड्ड से पीडि़त है और वह प्रेग्नेंट है।
डॉक्टरों ने तुरंत उसकी मां को सूचना दी और कहा कि बच्चे की जल्द ही डिलीवरी कराए जाने की जरूरत है। इबोनी की इमरजेंसी सीजेरियन डिलीवरी कराई गई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इबोनी 6 दिसंबर को जगी तो पाया कि वह अचानक से एक बच्ची की मां बन चुकी हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के कम वजन की वजह से इबोनी ने 9 महीने तक बच्ची को कोख में रखे रही और उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगा। इबोनी का एक यूटेरस पीछे की तरफ था जिससे उसकी प्रेग्नेंसी पर ध्यान नहीं जा सका। डॉक्टरों ने बताया कि इलोडी एक मिरेकल बेबी से कम नहीं है क्योंकि इस कंडीशन से प्रभावित महिलाओं को कंसीव करने या फुल टर्म प्रेग्नेंसी में संघर्ष करना पड़ता है।
यह भी देखें :
घंटों के बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज…पश्चिमी इलाकों में बदली-बारिश के आसार…
Add Comment