रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने को तैयार हो रहा है। ऊपरी हवा का चक्रवात राजस्थान से मध्य भारत की तरफ बढ़ रहा है इसके चलते शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। वहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तेज बारिश ओलावृष्टि भी हो सकती है।
केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली में 14 फरवरी को ही बादलों के छाए रहने की बात कही थी। प्रदेश में पिछले लगभग एक माह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश भी हुई। अभी प्रदेश के सभी शहरों का तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं दिन में धूम बढऩे से गर्मी का अहसास शुरू हो गया है लेकिन रात में ठंगी अभी भी बरकरार है।
गुरुवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान सीधे 1.1 डिग्री चढ़ते हुए 16.7 पर जा पहुंचा है,वहीं अधिकतम यानी दिन तापमान 33 डिग्री पर बना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक बूंदाबांदी शुक्रवार की शाम से शुरू होगी रात को तेज बारिश भी हो सकती है। इसके बाद तापमान गिरेगा गर्मी से हल्की राहत मिलेगी लेकिन फिर पारा तेजी से बढ़ेगा।
तापमान की स्थिति
जिला – न्यूनतम – अधिकतम
रायपुर – 16.7 33.0
माना 16.8 32.5
बिलासपुर 14.5 32.5
पेंड्रा 12.9 31.7
अंबिकापुर 11.3 29.0
जगदलपुर 12.2 33.9
दुर्ग 13.2 33.9
राजनंदगांव 15.0 32.0
यह भी देखें :
Add Comment