छत्तीसगढ़स्लाइडर

इस बार मौसम का मिजाज रोज बदल रहा…दिन में गर्मी और रात में बढ़ी ठंड…नहीं होगी फरवरी तक सर्दी की विदाई…

रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। गर्मी-ठंड दोनों का अहसास करवा रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में दिन और रात का तापमान हल्का बढ़ा है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम में आए इस बदलाव की वजह हवा की दिशा है जो उत्तरी हो चली है। इस वजह से तापमान हल्का बढ़ गया है। अंबिकापुर, पेंड्रा अभी भी 10 डिग्री के अंदर बने हुए हैं, लेकिन रायपुर समेत समूचे प्रदेश के शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के ऊपर है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक हर साल फरवरी में ऐसी ही स्थिति बनती है। मौसम में उथल-पुथल मची रहती है। सर्दी-गर्मी रहती है, हालांकि इस साल चक्रवात अधिक बन रहे हैं और उनका असर भी अच्छा-खासा हो रहा है। पूर्वानुमान है कि आने वाले 10 दिन के अंदर हल्की बूंदाबांदी फिर हो सकती है। यानी फरवरी में ठंड नहीं जाएगी, गर्मी मार्च से ही पड़ेगी।



तापमान की स्थिति-

प्रदेश का मौसम

जिला- न्यूनतम- अधिकतम

रायपुर- 12.9- 28.4

माना- 12.6- 28.7

बिलासपुर- 10.0- 27.5

पेंड्रा- 08.0- 26.9

अंबिकापुर- 07.3- 23,2

जगदलपुर- 11.5- 31.1

दुर्ग- 09.2- 30.2

राजनांदगांव- 11.2- 25.5

यह भी देखें : 

दुर्ग-जगदलपुर, एलटीटी टाटा एक्सप्रेस और फिरोजपुर से दुर्ग आने वाली ट्रेनें आज रद्द…पटरियों में मरम्म के चलते ब्लॉक…

Back to top button
close