देश -विदेशयूथस्लाइडर

रेलवे में निकली बंपर भर्ती…1 लाख 31 हजार पदों पर होगी भर्ती…इस महीने जारी हो सकता है नोटिफिकेशन…

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश अब खत्म होने वाली है। रेलवे जल्द ही विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां करने वाला है। हाल ही रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ये घोषणा की थी कि रेलवे में 2 लाख 30 हजार पदों पर भर्तियां की जाएगी।

रेलवे में ये भर्ती 2 फेज में होगी। पहले फेज में 1 लाख 31 हजार 428 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। जबकि दूसरे फेज में 99 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 1 लाख 31 हजार 428 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन इस महीने जारी होने की उम्मीद है।

अगर इस महीने नोटिफिकेशन नहीं आता है, तो अगले महीने नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। जिस समय नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, उसी समय आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। ये भर्ती किन पदों  पर होगी इसकी अभी कोई जानकारी रेलवे द्वारा जारी नहीं की गई है



लेकिन जल्द ही इसके संबंध में और अधिक जानकारी जारी की जाएगी। बता दें कि पहले फेज की भर्ती के बाद दूसरे फेज की भर्ती अगले साल 2020 में होगी। 99 हजार पदों पर भर्ती के लिए अगले साल मई या जून में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

पहले और दूसरे फेज की भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 2 लाख 30 हजार पदों में से कुल 23 हजार पद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए होंगे।

यह भी देखें : 

अमिताभ से बदला लेने वाले हैं शाहरुख खान…सोशल मीडिया पर कहा- तैयार रहिएगा…बिग बी ने भी दिया करारा जवाब…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471