रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोड़ातरई में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम कर रही है। पहले जो अच्छा चल रहा था उसे ठप करने में लगी हुई है।
पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केन्द्र की आयुष्मान योजना को छत्तीसगढ़ से दूर कर रही है। गरीबों के लिए यह योजना जीवनदान योजना है। इसे रोककर कांग्रेस गरीबों को मिलने वाली लाभ से वंचित कर रही है। गरीब जनता को किस बात की सजा दे रही है। इस योजना को रोककर छत्तीसगढ़ 65 साल पीछे की ओर लौट रही है।
इसके अलावा सीबीआई को राज्य में आने से रोक रही है। कांग्रेस को किस बात का डर है। देश के गरीब मोदी के साथ खड़ा हो गया है यह उन्हें चुभता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रोम-रोम बिचौलियों के अहसान तले दबा हुआ है। कांग्रेस को कोई भी काम दलाल और बिचौलियों बगौर मजा नहीं आता है। कांग्रेस ने 60-65 साल तक जनता को धोखा दिया है। कांग्रेस को तुम भी खाओ और मैं भी खाउंगा ऐसी योजना चाहिए।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस 15 साल से कोई मलाई नहीं खाई है इसलिए चौकीदार की योजना से घबरा गए हैं। कांग्रेस अब तक भ्रष्टाचार करते आई है और भ्रष्टाचार करने वालों को संरक्षण देते आई है। लेकिन चौकिदार चुप नहीं बैठेगा।
कांग्रेस की कर्ज माफी पर पीएम मोदी ने कहा कि कर्ज माफी वोट बटोरने का धंधा है। वोट बटोर लिया अब खेल खत्म। कांग्रेस चुनाव आते ही कर्ज माफी का पिटारा लेकर आते हैं। इससे बिचौलियों के पेट भरता है और उन्हें ही फायदा होता है।
किसान फिर से कर्ज से दब जाता है। कांग्रेस वोट बटोरने के लिए 10 साल में एक बार कर्ज माफी की योजना लेकर आती है। लेकिन मोदी हर साल किसानों को लाभ देने की योजना लेकर आई है। हम पीएम सम्मान योजना लेकर आए हैं। जिससे किसानों को प्रत्येक वर्ष 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में जाएगा। इससे लगभग 12 करोड़ किसानों को लाभ होगा। यह योजना किसानों का सम्मान है।
यह भी देखें :
Add Comment