रायपुर। शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को एक समारोह आयोजित कर अपने वार्ड अध्यक्षों का सम्मान किया। इस मौके पर पुरानी बस्ती वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष बंशी कन्नौजे का भी विधायक सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, महापौर प्रमोद दुबे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गीरीश दुबे ने शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसियों ने वार्ड अध्यक्षों से विधानसभा की तरह लोकसभा के लिए जुट जाने का आह्वान किया। सभी वार्ड अध्यक्षों ने कहा कि लोकसभा में भी पार्टी को बड़ी लीड दिलाएंगे। पुरानी बस्ती वार्ड अध्यक्ष को पार्टी के द्वारा सम्मानित किए जाने पर वार्ड के टेकपाल पटेल, अतुल शुक्ला, शंभू यादव, राघवेंद्र दुबे, सत्यनारायण तंबोली, दीपक केवलानी समेत वार्ड के अन्य कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Add Comment