
रायपुर। राजधानी रायपुर के रामकुंड इलाके के दो बच्चे मंगलवार दोपहर से लापता हैं। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे फिर अचानक गायब हो गए। परिजनों ने बच्चों के गायब होने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस बच्चों की खोजबीन कर रही है। बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने सर्चिंग टीम बनाई है।
रामकुंड निवासी मोनू धु्रव और जयकिशन दोस्त हंै। दोनों का घर भी आस-पास ही है। मोनू मंगलबाजार स्थित रामकृष्ण विद्यालय में पीपी-1 में पढ़ता
है और जयकिशन मायाराम सुरजन स्कूल में तीसरी क्लास का छात्र है।
मंगलवार दोपहर घर के पास भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था। दोनों बच्चे इसे कार्यक्रम के पास खेल रहे थे। परिजनों ने दोनों बच्चों को दोपहर के समय खेलते देखा था, लेकिन देर शाम तक बच्चे घर वापस नहीं आए। घबराए परिजनों ने आस-पास तलाश की लेकिन बच्चों का कही पता नहीं चला। फिर बच्चों के परिजनों ने पुलिस को बच्चों के गायब होने की सूचना दी।
बच्चों के तापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस रात भर बच्चों को ढूंढती रही लेकिन बच्चों को कुछ पता नहीं चला। पुलिस रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की भी निगरानी कर रही है। बच्चों को खोजने के लिए पुलिस ने सर्चिंग टीम बनाई है। आस-पास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी देखें :