रायपुर। प्रदेश सरकार लगातार कई कड़े फैसले ले रही हैं। अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा हैं ताकि प्रशासनिक प्रशासनिक कार्यो में कसवाट आ सके। वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रीयों को जिले का प्रभार भी दे दिया हैं। जिसमें नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को राजधानी और बलौदाबाजार का प्रभार दिया गया हैं।
वहीं महोम्मद अकबर राजनांदगांव और कवर्धा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी कड़ी में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल-कोरबा एवं कोरिया, मंत्री अनिला भेडिया कांकेर और बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़-जशपुर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग और बेमेतरा, रविन्द्र चौबे-बिलासपुर, मुंगेली, रूद्र गुरू-धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, कवसी लखमा-बस्तर, लोकसभा क्षेत्र के सभी जिले,डॉ पे्रमसाय सिंह-जांजगीर-चांपा।
यह भी देखें :
Add Comment