खेलकूदमनोरंजन

कोहली को साउथ अफ्रीका में छोड़ मुंबई लौटीं अनुष्का

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अब अपना हनीमून पीरियड खत्म कर पति विराट को छो़ड़ साउथ अफ्रीका से लौट आई हैं. रविवार तड़के अनुष्का शर्मा मुंबई लौट आईं. मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का मीडिया के कैमरे में कैद हुईं. मुंबई में 26 दिसंबर को रिसेप्शन के बाद ही अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गईं थी. इससे पहले केप टाउन से विराट और अनुष्का की मस्ती के वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे थे. इससे दो दिन पहले अनुष्का शर्मा शादी के बाद पहली बार पति विराट को स्टेडियम में चीयर करती नजर आईं जब वो अनूठे अंदाज में टीम इंडिया की जीत के लिए पवेलियन में चीयर करती दिखाई दीं.

Back to top button
close