Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

राहुल गांधी का विशेष विमान कुछ देर के लिए कल जगदलपुर में उतरेगा…मुख्यमंत्री व मंत्रियों से करेंगे मुलाकात…

रायपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को ओडिशा दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान उनका विशेष विमान कुछ देर के लिए छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भी लैंड कर सकता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडल के अन्य कई सदस्य एवं विधायक द्वारा उनका स्वागत करने जगदलपुर पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा छग में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दे सकते हैं।



कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को ओडिशा के भवानीपट्नम दौरे पर जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ओडिशा जाने से पहले उनका विशेष विमान सुबह करीब 11 बजे जगदलपुर में लैंड कर सकता है। वे यहां करीब 20 से 30 मिनट तक रूकेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कुछ कैबिनेट मंत्री तथा बस्तर के जनप्रतिनिधि उनसे मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारियां भी दे सकते हैं। बताया कि श्री गांधी जगदलपुर से सेना के हेलीकॉप्टर से ओडिशा के भवानीपटनम के लिए रवाना होंगे जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी देखें : 

BREAKING : भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला…जिला सहकारी बैंक का अपेक्स में नहीं होगा विलय…चिटफंड कंपनियों के एजेंटों पर दर्ज मामले होंगे वापस…निवेशकों को लौटाएंगे पैसे…

Back to top button
close