रायपुर। प्रदेश से अब ठंड धीरे-धीरे गायब होता जा रहा है। प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रायपुर से लेकर अंबिकापुर, पेंड्रा तक तापमान चढ़ गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 फरवरी तक रायपुर का न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो अभी 15.4 डिग्री पर बना हुआ है। अन्य शहरों की भी स्थिति यही रहेगी।
मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो बीते 10 साल में फरवरी में यह तीसरा साल है जब तापमान 15 डिग्री के पार पहुंचा है। यह सभी के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि ठंड के महीने अब सिमटते जा रहे हैं। पहले मार्च तक ठंड महसूस की जाती थी, अब फरवरी और यही स्थिति रही तो जनवरी तक ही ठंड का एहसास होगा।
प्रदेश का मौसम
जिला- न्यूनतम- अधिकतम
- रायपुर- 15.4- 29.7
- माना- 14.2- 29.5
- बिलासपुर- 13.2- 29.5
- पेंड्रा- 11.2- 28.3
- अंबिकापुर- 10.5- 26.0
- जगदलपुर- 10.1- 29.9
- दुर्ग- 12.0- 29.8
- राजनांदगांव- 29.2- 13.2
बीते 10 साल में फरवरी का तापमान- 2009- 14.6, 2010- 12.6,2011- 13.5, 2012- 11.5, 2013- 14.7, 2014- 12.7, 2015- 12.7, 2016- 15.9, 2017- 15.5, 2018- 14.4 डिग्री रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान-
प्रदेश में पड़ी अच्छी ठंड- साल 2018 में अच्छी बारिश हुई थी, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा था कि अच्छी ठंड पड़ेगी। हुआ भी यही, मौसम विभाग के पूर्वानुमान कुछ मौके पर सटीक रहे। रायपुर का न्यूनतम पारा 8.9 डिग्री दर्ज हुआ, दिन के अधिकतम तापमान ने 1989 का रिकॉर्ड तोड़ा। अंबिकापुर, पेंड्रा में तेज ठंड पड़ी। मौसम वैज्ञानी चंद्रा का कहना है कि इस साल ठंड धीरे-धीरे बढ़ती रही और धीरे-धीरे घट रही है।
अच्छी गर्मी भी पड़ेगी- मौसम विभाग का विश्लेषण बता रहा है कि इस साल गर्मी भी कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। अभी ही जब अधिकतम तापमान 30 डिग्री जा पहुंचा है तो सोचिए मई और जून में क्या स्थिति बनेगी।
यह भी देखें :
रायपुर से मुंबई के लिए एक भी फ्लाइट नहीं…जेट के बाद अब इंडिगो रद्द करने जा रहा उड़ान…
Add Comment