छत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर से मुंबई के लिए एक भी फ्लाइट नहीं…जेट के बाद अब इंडिगो रद्द करने जा रहा उड़ान…

रायपुर। हवाई जहाज से यात्रा करने वालों के लिए बुरी खबर है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मुंबई में रन-वे पर कामकाज की वजह से 7 फरवरी से 30 मार्च के बीच 23 दिन के लिए उड़ानें बाधित हो रही हंै। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक उड़ानें बंद रहेगी, जिसमें माना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए इंडिगो की 2 फ्लाइट प्रभावित हो रही है।

जेट एयरवेज 10 फरवरी से मुंबई की उड़ानें रद्द करने का एलान पहले ही कर चुका है। ऐसे में रायपुर से मुंबई के लिए एक भी सीधी उड़ान का विकल्प यात्रियों को नहीं मिल पाएगा। इस मामले में बीते दिनों माना एयरपोर्ट और इंडिगो प्रबंधन के बीच बैठक हुई, जिसमें कोई नतीजा नहीं निकल सका।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक माना एयरपोर्ट प्रबंधन ने इंडिगो से अपील की है कि वे रायपुुर-मुंबई उड़ान रद्द करने के बजाय इसे रि-शेड्यूल कर दें, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

प्रबंधन ने यह सुझाव दिया कि सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक फ्लाइट की आवाजाही मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं रहेगी, लिहाजा मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे के पहले और शाम 5 बजे के बाद मुंबई में लैंडिंग होने से विमानों की आवाजाही प्रभावित नहीं रहेगी।



माना एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों ने कहा कि रायपुर से 3.30 से 4 बजे के बीच टेकऑफ होने की स्थिति में मुंबई एयरपोर्ट पर शाम 5 बजे के बाद लैंडिंग हो सकती है। हालांकि इस सुझाव पर इंडिगो ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इंडिगो द्वारा रि-शेडयूलिंग नहीं किए जाने पर माना एयरपोर्ट से मुंबई जाने के लिए यात्रियों को हैदराबाद और दिल्ली के रास्ते मुंबई जाना होगा। इस मामले में इंडिगो प्रबंधन पर दबाव है कि वे माना एयरपोर्ट से रि-शेड्यूलिंग करें, क्योंकि रन-वे का कामकाज 30 मार्च तक चलेगा। इससे प्रदेश से मुंबई के जरिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों को भी झटका लगेगा।

मुंबई एयरपोर्ट पर कामकाज की वजह से देशभर में 240 उड़ानें प्रभावित होगी। 7 फरवरी से लेकर 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26 और 28 फरवरी को उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा मार्च महीने में 2, 5, 7, 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 और 30 तारीख को विमानों का परिचालन बंद रहेगा।

यह भी देखें : 

‘पति और पता बदलकर’ महिला ने किया ये सब…सच सामने आया तो लोगों के होश उड़ गए…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471