क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: बेटी के जन्मदिन में शामिल होने पहुंचा सिरियल कीलर…बाबाओं के भेष में रहता था मंदिरों में…पुलिस करती रही तलाश

रायपुर। लंबे समय से फरार चल रहे सिरियल कीलर अरूण चंद्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। जानकारी के मुताबिक चंद्राकर दुर्ग न्यायालय परिसर से हथकड़ी सहित फरार हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी।

कीलर अरूण चंद्राकर अपनी बेटी रितु के जन्मदिन पर हर साल 3 फरवरी को पत्र व उनके लिए कुछ न कुछ भेजता रहता हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को मिली। मुखबीर से मिली जानकारी पर पुलिस ने आज उनके घर की घेरा बंदी की।



क्योंकि बेटी के जन्मदिन के दिन किलर के घर आने की पूरी संभावना जताई गई थी। उसके रायपुर कुकरबेड़ा स्थित निवास के बाहर पुलिस ने पूरी घेरा बंदी कर रखी थी।

लेकिन अरूण ने पुलिस को देख लिया और भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस की सक्रिता के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। अरूण 7 लोगों की हत्या कर चुका हैं। फरारी के दौरान अरूण बाबाओं के भेष में छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के मंदिरों में छिपा रहता था।

यह भी देखें : 

राजधानी की टिकेश्वरी ने जीता अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक…थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया जौहर

Back to top button
close