रायपुर। भारत सहित छ: देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमें राजधानी की टिकेश्वरी ने अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक वल्र्डकप जीता हैं। थाई बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन द्वारा गोआ (भारत) में वल्र्डकप थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें भारत के अलावा पांच अन्य देश सूडान, फ्राँस, यमन एवं सऊदी अरेबिया के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में विदेशों के खिलाड़ी अधिक संख्या में नही आने के कारण भारत के ही चयनित चार अलग अलग वजन वर्गों को मिलाकर फाइट कराई गई।
कल छत्तीसगढ़ रायपुर की एक मात्र खिलाड़ी टिकेश्वरी साहू को 48, 52, 56 वजन के भारतीय खिलाडिय़ों के साथ मुकाबला हुआ जिसमें सेमी फाइनल में महाराष्ट्र की सपना सूर्यवंशी को 3-0 से हराकर टिकेश्वरी फाइनल में पहुँची थी।
गुजराती उ मा शाला की पार्ट टाइम प्रशिक्षक एवं दुर्गा महाविद्यालय रायपुर की प्रथम वर्ष की छात्रा कु. टिकेश्वरी साहू आज अपरान्ह खेले गए फाइनल में बिहार की सुनीता कुमारी को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता जो छ ग राज्य एवं राजधानी के लिए अत्यन्त ही गौरव का विषय है।
उल्लेखनीय हैं कि दोनों खिलाडिय़ों का वजन टिकेश्वरी साहू से ज्यादा था बावजूद टिकेश्वरी साहू ने दम खम से खेलते हुए अपने प्रतिद्वंदियों पर विजय पाई। इस चैंपियनशिप में राज्य थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजधानी रायपुर के अनीस मेमन निर्णायक मंडल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
यह भी देखें :
इस राज्य में वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगा पेंशन…बस पूरी करनी होगी ये शर्त…
Add Comment