मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस थाने में एक महिला मुर्गे की शिकायत लेकर पहुंची। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिस ने मुर्गे को भी मालिक समेत थाने बुला लिया।
दरअसल पूनम कुशवाहा नाम की महिला ने थाने में शिकायत करते हुए कहा कि एक मुर्गे ने उसकी बच्ची पर हमला कर दिया और उसे चोंच मार दी। यह मुर्गा पूनम के पड़ोस में ही पला था।
इस शिकायत के बाद जब पुलिस ने मुर्गे की मालकिन लक्ष्मी को थाने बुलाया तो वह रोने लगी और कहने लगी कि उसके मुर्गे के साथ कुछ न करो, भलेही उसे जेल में डाल दो। लक्ष्मी ने यह भी बताया कि उसने मुर्गे को 5 रुपए में खरीदा था और अब तक उसे बच्चे की तरह पाला है।
लक्ष्मी के पति ने भी पुलिस से गुहार लगाई कि उनके कोई बच्चा नहीं है इसलिए मुर्गे को बख्स दिया जाए। वहीं पीड़ित पूनम का कहना है कि यह मुर्गा उनकी बच्ची को तीन बार काट चुका है। इसलिए अब वह बर्दाश्त नहीं करेंगी। हालांकि बाद में मुर्गे की मालकिन ने पूनम से माफी मांगी और भरोसा दिलाते हुआ कहा कि अब उनका मुर्गा कुछ नहीं करेगा।
यह भी देखें : क्या आपको ज्यादा उबासी आती है? हो जाएं सावधान…इन बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं आप…
Add Comment