कोरबा। भतीजे का चाची से अवैध संबंध होने का संदेह कर चाचा ने तीर धनुष से हमला कर दिया। हमले में भतीजा जख्मी हुआ जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार घटना लेमरू थानांतर्गत खोखराआमा बस्ती की है। यहां के निवासी 21 वर्षीय एक पहाड़ी पर उसके चाचा ने धनुष से तीर चलाकर घायल कर दिया। घटना की वजह अवैध संबंध का संदेह बताया गया है।
चाचा को अपने भतीजे पर संदेह है कि उसका चाची के साथ अवैध संबंध है। इस बात पर कई बार चाचा-भतीजे के विवाद हो चुका था। शुक्रवार की रात भतीजा खाना खाकर सोने जा रहा था इस दौरान चाचा ने उस पर तीर चला दिया जो उसके सीने के पास लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन वहां पहुंचे तब चाचा भाग निकला। मंगल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां काफी प्रयास कर तीर को निकाला गया। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रयास के जुर्म में धारा 307 भादवि के तहत फरार चाचा के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश में तेजी लाई है।
Add Comment