कोंडागांव। नगर के एक इकोम एक्सप्रेस नामक ऑनलाइन कोरियर सर्विस के सुपरवाइजर की बीती रात हत्या कर दी गई। आरोपियों की तफ्तीश कोंडागांव पुलिस कर रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या लूट के लिए की गई है। मृतक के पास से जमा राशि डेढ़ लाख भी गायब है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिला मुख्यालय में इकोम एक्सप्रेस नाम से एक ऑनलाइन कोरियर सर्विस सेंटर संचालित है,जहां 10 से 15 युवक संस्था से जुड़कर कुरियर का सर्विस जिले में मुहैया करा रहे हैं। बीती रात यहां के सुपरवाइजर रोशन यादव की किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी।
हत्या धारदार हथियार से की गई है। सुरवाईजर के हाथ पैर बंधे मिले हैं। शव को देखने से यह समझा जा सकता है कि हत्या किसी जानने वाले ने की है, जो जांच का विषय है।
रोशन यादव प्रतिदिन कुरियर बॉय के जाने के बाद दिनभर का हिसाब किताब करने के लिए रात 10 बजे तक ऑफिस में रहा करते थे, यह उनका प्रतिदिन का रूटीन था। इस बात की जानकारी लूट करने वाले लोगों की थी। दिनभर की वसूली लगभग डेढ़ लाख रोशन यादव के पास मौजूद थी, जिसे लूट लिया गया है।
यह भी देखें :
सुकमा में मुठभेड़…एक महिला नक्सली ढेर…एक घायल…बंदूक समेत सामान बरामद…
Add Comment