
जगदलपुर। सुकमा जिले में शनिवार को सुबह पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक महिला वर्दीधारी नक्सली को जवानों ने मार गिराया है। वहीं एक घायल हो गई हैं। घायल नक्सली महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है। मौके से पुलिस ने बंदूक समेत दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की है।
सुकमा एसपी जितेंंद्र शुक्ला ने बताया कि पोलमपल्ली थाने के पुसपाल कैम्प से संयुक्त पुलिस बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुआ था। ग्राम रंगाईगुड़ा के समीप जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग आधे घंटे की मुठभेड़ बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। मौके से एक वर्दीधारी महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है।
मुठभेड़ में एक महिला नक्सली घायल हुई है, जिसके हाथ में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान बंदूक एवं भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गई हैं।
यह भी देखें :
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से यूपी-बिहार के दौरे पर…4 को लौटेंगे…